गरियाबंद

डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने पत्नी संग गाया गीत, इंजीनियर ने बताई दोस्ती की महत्ता
13-May-2026 4:04 PM
डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने पत्नी संग गाया गीत, इंजीनियर ने बताई दोस्ती की महत्ता

हरिहर स्कूल के 1996 बैच के पूर्व छात्रों का मिलन कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 13 मई। हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (वर्तमान सेजेस) के 1996 बैच के पूर्व छात्रों का मिलन कार्यक्रम प्रेम रतन मैरिज पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को ‘गुरु-शिष्य मिलन’ नाम दिया गया। इसमें पूर्व छात्र अपने परिवार के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रकाश यदु ने अपनी पत्नी नम्रता यदु के साथ गीत प्रस्तुत किया। दोनों ने ‘तुमसे मिलके ऐसा लगा’ गीत गाया।

उनकी बेटी ने भी नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं नम्रता यदु ने एकल गीत प्रस्तुत किया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड  (सीएसपीडीसीएल) में कार्यरत एग्जिक्यूटिव इंजीनियर शिव गुप्ता ने कार्यक्रम में दोस्ती के महत्व पर विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जो सामाजिक और व्यक्तिगत भेदभाव से परे होता है और विश्वास व अपनत्व पर आधारित रहता है।

कार्यक्रम के दौरान एंकरिंग कर रहे विवेक झाबक और गजेंद्र साहू ने पूर्व छात्रों का परिचय कराया। इस दौरान पत्रकार ताबीर हुसैन ने मंच से हास्य शैली में अपना परिचय दिया। उन्होंने अपने छात्र जीवन और वर्तमान कार्यक्षेत्र से जुड़ी बातें साझा कीं।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पुराने साथियों और शिक्षकों के बीच संवाद और संबंधों को मजबूत करना था।


अन्य पोस्ट