गरियाबंद

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ तैयारी बैठक
13-May-2026 4:01 PM
108 कुंडीय गायत्री   महायज्ञ तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 13 मई। गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों का आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें फिंगेश्वर नगर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आगामी दिनों में करने पर निर्णय लिया गया साथ ही अनेक विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पूरे देश एवं विश्व में गायत्री महायज्ञ के साथ-साथ अनेक रचनात्मक कार्यक्रम व्यक्ति निर्माण एवं विश्व के कल्याण के लिए किया गया जिनके तहत फिंगेश्वर नव चेतना गायत्री मंदिर के सदस्यों ने भी माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी उत्सव के तहत अनेक स्थानों पर गायत्री महायज्ञ एवं वृक्षारोपण एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम किए हैं और आगे भी अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देशानुसार अनेक कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से संयोजक एच.एल.साहू,सहसंयोजक जगदीश साह, युग पुरोहित परमानंद यादव, रामू राम साहू,रोशन देवांगन, घणाराम साहू,अशोक साहू,चिंताराम साहू, धनवंतरी सिंहा,पुजारी अर्जुन सिन्हा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संयोजक श्रीसाहू ने माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष में किए गए कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला आगामी दिनों में शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर फिंगेश्वर नगर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

सदस्य रामू राम साहू एवं परमानंद यादव ने बताया कि 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ की तैयारी एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में फिंगेश्वर ब्लॉक के समस्त गायत्री परिजनों का बैठक 22 मई को गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में 11 बजे से भव्य बैठक आहूत किया गया है। जिसमें पूरे गायत्री परिवार के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे,

जगदीश साहू ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार से आने वाले अन्य निर्देशों का भी पालन गायत्री परिवार फिंगेश्वर के सदस्यों द्वारा किया जाएगा सभी सदस्यों ने भव्य 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ फिंगेश्वर में करने का निर्णय लिया जिसके लिए सभी सदस्य कार्यों को गति देने हेतु कमर कसकर तैयार हो गए हैं गायत्री परिवार फिंगेश्वर के द्वारा सन 199- 92 में भव्य आयोजन गायत्री महायज्ञ का हुआ था आने वाले 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ को यादगार बनाने और व्यक्ति निर्माण विश्व निर्माण एवं समाज निर्माण के साथ-साथ मानव कल्याण के उद्देश्य को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट