गरियाबंद
गोबरा बस्ती में सीसी रोड के लिए भूमिपूजन
10-May-2026 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 10 मई। नगर के मूलभूत सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए हर वार्ड में शासन के योजनाओं के तहत विभिन्न निर्माण कार्य जारी है।
इसी कड़ी में नगर पालिका गोबरा नवापारा वार्ड नं 1 गोबरा बस्ती मणिकांचन से मेन रोड तक 6 लाख की लागत सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भुपेन्द्र सोनी,वार्ड नम्बर 1 पार्षद एवं जल सभापति रवि कुमार साहू एवं वार्ड वासी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे