गरियाबंद
तीन राज्यों में सफलता कुशल नेतृत्व क्षमता का परिणाम- बलराम
05-May-2026 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 5 मई। असम में भाजपा की हैट्रिक,पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत एवं पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की जीत पर क्षेत्र के ग्राम तोरला सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष एवं चंपारण - तामासिवनी भाजपा मंडल कार्यालय मंत्री बलराम साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। असम में भाजपा की हैट्रिक, विकास पर जनता की तीसरी मुहर है, उन्होंने ने कहा कि असम में लगातार तीसरी बार कमल खिलना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने तीनों राज्यों में मिले भाजपा को ऐतिहासिक सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता का परिणाम बताया। विकास और सुशासन की नीतियों की जीत है, साहू ने कहा कि जनता ने फिर से भरोसा जताकर भाजपा को मजबूत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सफलता का आधार बताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे