गरियाबंद
नवापारा राजिम, 5 मई। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने हर्ष जताते हुए पश्चिम बंगाल की जनता को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने विभाजनकारी राजनीति को नकार दिया है। और सुशासन के पक्ष में वोट किया है। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे तुष्टिकरण की राजनीति का अंत का संकेत है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक एवं राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई इस बात का प्रमाण है कि जनता अब उस मॉडल को स्वीकार नहीं करेगी, जहां अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के नाम पर बहुसंख्यक समाज के साथ दोहरा व्यवहार किया जाता है। बंगाल की माता बहनों ने अपनी असुरक्षा और युवाओं ने अपने भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ का हिसाब वोट की चोट से चुका दिया है। जो लोग सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का अपमान कर राजनीति कर रहे थे, उन्हें जनता ने कड़ा सबक सिखाया है। बंगाल की जनता ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें विभाजनकारी राजनीति नहीं बल्कि सुरक्षित माहौल और सुशासन चाहिए।


