गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 5 मई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव का गरियाबंद जिला प्रवास से वापसी के दौरान उनका काफिला सीधा राजिम भक्तिन माता चौक पर रुका जहां पर भाजपा नेता लाला साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आतिशबाजी कर पुष्प माला पहनकर स्वागत किया। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भक्तिन माता चौक पहुंचकर माता की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।
श्री साव भाजपा नेता एवं राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू के निवास में पहुंचे। श्री साव का निवास स्थान पर पूरे परिवार की ओर से पारंपरिक एवं आत्मीय भाव से भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत के अवसर पर उन्हें गुलदस्ता तथा ग्रीष्म ऋतु के अमृत फल खरबूज प्रदान किया गया। विदित हो कि डिप्टी सीएम अरुण साव से आमजन आज भी विशेष लगाव रखते हैं उनकी भाषण शैली से लोग काफी प्रभावित होते हैं और उपमुख्यमंत्री होते हुए भी आम जनता से सीधा एवं सरल संवाद करते हैं।
श्री साव ने राजिम की आस्था के प्रमुख केंद्र राजिम भक्तिन माता चौक पहुंचकर भक्तिन माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस गरिमामय अवसर पर साहू परिवार की ओर से संतोष बंधु साहू ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू, अखिल भारतीय तैलिक युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू, तथा युवा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष पवन साहू का भी स्वागत एवं सम्मान किया।
श्री साव के स्वागत अवसर पर जिला भाजपा के महामंत्री चंद्रशेखर साहू,भाजपा नेता राजू साहू,नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू,राजू साहू, विष्णु साहू,तरुण साहू,डॉ ओंकार साहू,भवानी शंकर साहू,पार्षद बलराम यादव,पूर्व पार्षद अरविंद यदु, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवराज देवांगन,डिगेश्वर साहू,आकाश त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर निरीक्षक संघ (जीएसटी),भाजयुमो जिला मंत्री अविनाश साहू,ओम प्रकाश,गब्बर साहू मोवा,दिलीप साहू रायपुर,युवा नेता प्रणव शर्मा, दुष्यंत साहू,युवराज साहू, कुणाल गोस्वामी, किसलाल साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता,सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उपस्थित रहे।


