गरियाबंद

साव ने किया 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन
04-May-2026 3:21 PM
साव ने किया 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन

8.15 करोड़ की सौगात, 2 करोड़ अतिरिक्त स्वीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 गरियाबंद, 4 मई। गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रविवार को 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन कर 8 करोड़ 15 लाख 98 हजार रुपए की सौगात दी। नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भूमिपूजित कार्यों में 4.41 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला नालंदा परिसर प्रमुख है, वहीं सीसी सडक़, नाली एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने इसे गरियाबंद के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि इन कार्यों से शहर की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और नागरिकों को बेहतर सडक़ व जल निकासी व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में नगर के लिए 22.79 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एवं सार्वजनिक संस्थाओं के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति की घोषणा भी की। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट