गरियाबंद
सानिया गोस्वामी 12वीं में 90 फीसदी अंक पाकर शाला में प्रथम
03-May-2026 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 3 मई। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम पोंड़ की छात्रा कुमारी सानिया गोस्वामी ने कक्षा 12वीं बोर्ड में 90 फीसदी अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान हासिल किया है। सानिया ने अपने इस उपलब्धि पर माता-पिता, विद्यालय के गुरुजनों को श्रेय दिया है, उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन से ही मुझे आज यह मुकाम हासिल हुआ है। वे ग्राम बोडऱाबांधा के पूनम पुरी गोस्वामी की सुपुत्री है। सानिया ने विद्यालय, परिवारजनों एवं गांव का मान बढ़ाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


