गरियाबंद

मानिकचौरी में परीक्षा परिणाम से बच्चे उत्साहित
01-May-2026 5:02 PM
मानिकचौरी में परीक्षा परिणाम से बच्चे उत्साहित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा राजिम, 1 मई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम मानिकचौरी विकासखंड अभनपुर में कक्षा दसवीं में 89 फीसदी एवं कक्षा 12वीं में 92.15 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की।

कक्षा दसवीं में तेजस्वी साहू पिता ओमप्रकाश साहू ने 95.66 फीसदी अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरब यादव पिता महेश यादव ने 92.8 फीसदी अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा आलोक रात्रे पिता टिकेन्द्र रात्रे ने 93.16 फीसदी प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं कुल दर्ज 44 में से 23 प्रथम श्रेणी में,14 द्वितीय श्रेणी में ,तथा 2 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी तरह कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय में रूपेन्द्र कुमार पिता नेमीचंद साहू ने 78.6 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान। नामिका लहरी पिता मनोहर लहरी 77 फीसदी अंक लेकर द्वितीय स्थान। एवं चाँदनी मार्कण्डेय ने 75.4 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । संस्था प्राचार्य शेखर प्रसाद साव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

साहू समाज अध्यक्ष रामखिलावन साहू, भावना साहू, अभिभावक खिलावन साहू,परीक्षा प्रभारी एस.एल.साहू व्याख्याता,डॉ. योगिता यदु,अल्पना श्रीवास्तव, शैलेंद्री मिरी,संतोषी बघेल,सारिका गुप्ता,रूक्साना बेगम, प्रियंका पटेल, रश्मि साहू ,अलका माखिजा,हेमलता देवांगन,चांदनी दीवान,लुकेश नामदेव ,सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम का संचालन एस.एल.साहू व्याख्याता ने एवं आभार प्रदर्शन अल्पना श्रीवास्तव ने किया ।


अन्य पोस्ट