गरियाबंद

विकासखंड अभनपुर के बोर्ड परीक्षा के परिणाम
01-May-2026 4:55 PM
विकासखंड अभनपुर के बोर्ड परीक्षा के परिणाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 1 मई। सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में विकासखंड अभनपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस वर्ष 10वीं और 12वीं—दोनों ही स्तरों पर परिणामों में गत वर्ष की तुलना में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार परिलक्षित होता है।

10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम- इस वर्ष 10वीं कक्षा में कुल 2314 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 2063 विद्यार्थी (89.15) सफल रहे। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 22 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है। प्रथम श्रेणी में 1191 विद्यार्थी (लगभग 58),द्वितीय श्रेणी 777 विद्यार्थी (37.66),तृतीय श्रेणी 93 विद्यार्थी (4.51)

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम- 12वीं कक्षा में कुल 1574 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए,जिनमें से 1470 विद्यार्थी (93.39) उत्तीर्ण हुए। यह परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। प्रथम श्रेणी 58.7 फीसदी विद्यार्थी,द्वितीय श्रेणी 37.2 विद्यार्थी,तृतीय श्रेणी- 4.1 प्रतिशत (60 विद्यार्थी),चार विद्यालयों ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित की है। साथ ही कई विद्यालयों ने गणित एवं विज्ञान संकाय में भी शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता सिद्ध की है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसका श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्राचार्यों के नेतृत्व तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया है।


अन्य पोस्ट