गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 27 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा 132 एपिसोड मन की बात कार्यक्रम अभनपुर विधानसभा के ग्राम भोथी मे मन की बात में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गांव की महिला बहनों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिवकुमार सोनपिपरे प्रभारी,सब प्रभारी मनोज दांडेकर, अंबिका सिंह ठाकुर, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य तोषन साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष तामसिवनी मंडल कृष्ण कुमार साहू, जनपद सदस्य बंनचरोदा गंगू राम साहू,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेश भारती, छन्नूलाल सरपंच भोथी,रूपेद चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में गांव की महिला एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच संचालन दयालु राम गाड़ा जिला संयोजक भाजपा झोपड़ी प्रकोष्ठ, एवं आभार मायाराम साहू सह संयोजक झुकी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया।


