गरियाबंद

कांग्रेस सेवा दल का झंडा वंदन कार्यक्रम
27-Apr-2026 3:56 PM
कांग्रेस सेवा दल का झंडा वंदन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 27 अप्रैल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई,राष्ट्रीय सचिव  राजकुमारी रघुवंशी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के आदेशानुसार प्रतिमाह के अंतिम इतवार को झंडा वंदन कार्यक्रम किया जाना है।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रविवार को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल गोबरा नवापारा के द्वारा दानवीर भामा शाह चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामा यादव के हाथों झंडा वंदन कार्यक्रम किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष एवं रा.जिला उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी,सौरभ शर्मा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं रा.जिला महामंत्री,बीरबल बंजारा नवा.ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष,चतुर सिंग जगत रायपुर जिला ग्रामीण सेवा दलअध्यक्ष, रामकुमार शर्मा उपाध्यक्ष,घनश्याम साहू महामंत्री,भागवत साहू मंत्री,सुरेंद्र साहू विस.अध्यक्ष, पार्षद गण रामरतन निषाद, हेमंत साहनी, डोमन लाल साहू,अमर सिंह चक्रधारी,भारत गिरी गोस्वामी,प्रदीप साहू,शीतल जगत, रूखमणी जगत,नीला जगत,आराधना जगत बाल सेवादल जयबीर जगत, जिज्ञान जगत,कुसुम जगत,मनोहर जगत उपस्थित हुए।

पूर्व नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने बड़ी विस्तार रूप महिला आरक्षण बिल के विषय में लोगों को जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह कानून 2023 में लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पास हो चुका है, लेकिन वर्तमान सरकार के द्वारा महिला आरक्षण बिल के आड़ में परिसीमन करना चाहती थी एवं लोकसभा सीट को 543 से बढ़ाकर 850 सीट करना चाहती थी इसे सभी विपक्ष दलों के लोग जानते थे इसलिए इस बिल को पास नहीं होने दिया। इस बात को देश के जनता को समझना पड़ेगा।


अन्य पोस्ट