गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 25 अप्रैल। नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव के कुशल मार्गदर्शन में नगर के विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों का पक्का मकान बनाने का क्रम निरंतर जारी है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 02 में निवास रत अश्वनी पटेल जो अत्यंत गरीब और निर्धन है। जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।जिसके लिए पक्का मकान की परिकल्पना करना असंभव है।लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अश्वनी पटेल का पक्का मकान बनकर तैयार है। जिसका नगर पालिका के पार्षद तुषार कदम, जानकी पटेल और सेजेस आत्मानंद स्कूल के सांसद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल द्वारा विधि पूजन अर्चना के साथ फीता काटकर गृह प्रदेश करवाया गया।
उक्त अवसर पर सेजेस आत्मानंद स्कूल के सांसद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशा के अनुरूप गरीबों को पक्का मकान मिलने का क्रम निरंतर जारी है। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में रहने वाले हर उस व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। हमारे देश, राज्य और नगर में भाजपा की सरकार जहां लगातार विकास की गंगा बह रही है, हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।सरकार के नित नए योजनाओं का हर वर्ग के लोग लाभ लेकर खुश है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अश्वनी पटेल को पक्का मकान मिलने पर उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधायक रोहित साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव को धन्यवाद स्थापित किया है।


