गरियाबंद

गंगा सप्तमी पर गायत्री परिवार का दीप यज्ञ
24-Apr-2026 5:27 PM
गंगा सप्तमी पर गायत्री परिवार का दीप यज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 24 अप्रैल। अखिल विश्व गायत्री परिवार नवापारा के द्वारा गंगा सप्तमी (वैशाख शुक्ल सप्तमी) के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष माँ गंगा की स्वच्छता, संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु सुबह 6 से 7 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया एवं ढलती शाम को उसी गंगा मैया के पास गायत्री परिवार और माँ कर्मा महिला मंडल के मातृ शक्तियों द्वारा गंगा घाट पर दीप महायज्ञ (दीपदान) का आयोजन किया गया

 गंगा की पूजा-अर्चना कर,जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इस दीप यज्ञ में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री योगिता सिन्हा का आगमन हुआ। वैदिक मन्त्रोचार के साथ गुरु वंदना कर दीप यज्ञ का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात गायत्री परिवार एवं कर्मा महिला मंडल के मातृ शक्तियों द्वारा दीप जलाकर गंगा मैया की आरती की गई।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ने कहा की गंगा मैया की आरती साप्ताहिक होते रहना चाहिए और गंगा मैया को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी इसके लिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए,जिससे गंगा मैया साफ एवं स्वच्छ रहे। आगामी दिनों में गंगा घाट पर एक शेड का निर्माण होगा एवं एक टिन शेड का भी निर्माण होगा जिसका भूमिपूजन हो चूका है,दीप दान में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं माँ कर्मा महिला मंडल के मातृ सक्तियों के समर्पण भाव से गंगा सप्तमी के कार्यक्रम जय घोष के साथ सम्पन्न हुआ।


अन्य पोस्ट