गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 23 अप्रैल। नगर के विभिन्न वार्डों में सीसीरोड, शेड, सामुदायिक भवन, एवं दशगात्र शेड के कुल 65 लाख के लिए निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू,नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के करकमलों से किया गया।
नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल प्रार्थना शेड, वार्ड नंबर 9 में सब्जी मार्केट टीन शेड एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा मंच, वार्ड क्रमांक 11 में साहू समाज भवन सामुदायिक भवन , वार्ड क्रमांक 15 में मुंडन एवं दशगात्र शेड, वार्ड क्रमांक 17 में सार्वजनिक दुर्गा मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। नगर में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है।
उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी वार्डों में निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे है। नवापारा नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नवापारा नगर में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर में निर्माण एवं विकास के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षदगण टिकेश्वर गिलहरे,केकती सोनवानी,फागू राम देवांगन, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, लोमेंश्वरी साहू, पूजा कंसारी सहित नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।


