गरियाबंद

अशोक बजाज वक्ता प्रशिक्षण में भाग लेने इंदौर पहुंचे
22-Apr-2026 8:53 PM
अशोक बजाज वक्ता प्रशिक्षण में भाग लेने इंदौर पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 22 अप्रैल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत इंदौर में आयोजित 6 राज्यों के क्षेत्रीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज आज इंदौर पहुंचे।

इस क्षेत्रीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा एवं गुजरात के कार्यकर्ता भाग ले रहें है। आज स्मरण रहे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न हो चुकी है, इसके द्वितीय चरण में आगामी दिनों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरणसिंह देव के नेतृत्व में आज इंदौर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रदेश वक्ता टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।


अन्य पोस्ट