गरियाबंद

एनएच पर तेंदुआ मृत मिला
20-Apr-2026 8:52 PM
एनएच पर तेंदुआ मृत मिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 20 अप्रैल। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग -130 सी पर मैनपुर से लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूर धवलपुर मार्ग पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

धवलपुर रेंज के रेंजर कामता प्रसाद मरकाम की मौजूदगी में तेंदुए का  पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में नियमों के अनुसार शव का दाह  संस्कार किया गया।

प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के पीछे पानी की तलाश में सडक़ पर आने या किसी वाहन से टक्कर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, कुछ मामलों में शिकारियों द्वारा जहर देने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं, इसलिए इस पहलू से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

फिलहाल वन विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


अन्य पोस्ट