गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 20 अप्रैल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम हसदा नंबर 2 के वर्ष 2007 बैच के विद्यार्थियों ने 18 अप्रैल 2026 को एक सराहनीय पहल करते हुए गुरु-शिष्य मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक नई परंपरा की शुरुआत की।
कार्यक्रम में 2007 बैच के शिक्षकगण टी.आर.भार्गव, एम.के. बनसोडे, आर.डी.कारले, कृष्णा देवांगन, भावना ठाकुर, अल्का सिंह एवं डी.पी. साहू उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य लक्ष्मी नारायण साहू, समस्त शिक्षक स्टाफ, सरपंच शशि प्रकाश साहू तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस आयोजन में 2007 बैच के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से विद्यार्थियों में सोम प्रकाश साहू, मनोज साहू, मुन्ना तारक, कोमेश साहू, लक्ष्मण साहू, कुंभकरण, लक्ष्मीकांत साहू, चुम्मन साहू, रोहित साहू, भगवती साहू, केदार यादव, योगेश कुर्रे, डिगेश्वर निर्मलकर, अगमदास सहित छात्राओं में देवकी नेताम, मीरा साहू,पुष्पा साहू, उत्तरा साहू, यशोदा साहू,दुर्गा साहू, ज्योति लता साहू, ममता साहू, शांति पांडे, इंद्राणी साहू, देवनंदनी साहू एवं टिकेश्वरी साहू शामिल रहीं।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि गुरुजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अपने अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया, जिससे वातावरण भावुक और आनंदमय हो गया। यह आयोजन न केवल गुरु-शिष्य संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन गया।


