गरियाबंद

21 को दानवीर भामाशाह जयंती, साहू समाज की तैयारियां पूर्ण
20-Apr-2026 6:40 PM
21 को दानवीर भामाशाह जयंती, साहू समाज की तैयारियां पूर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 20 अप्रैल। नवापारा में नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा द्वारा दान और त्याग के प्रतीक भामाशाह की जयंती 21 अप्रैल मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। नगर के भामाशाह चौक को भव्य रूप से सजाया गया है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सुबह 10.30 बजे भामाशाह चौक (काली मंदिर के सामने गंज रोड) पर पूजा-पाठ, माल्यार्पण एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजे भव्य दीप प्रज्वलन समारोह आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका नवापारा की अध्यक्षा ओमकुमारी-संजय साहू होंगी, जबकि अध्यक्षता नपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी करेंगे। कार्यक्रम में नगर के सभी 21 वार्डों के पार्षदगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

नगर साहू समाज के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारियों भागवत साहू, धनमती साहू, ठाकुर राम साहू, दुकलहीन साहू, गैंद लाल साहू, लखन साहू, मेघनाथ साहू, राजू तेली, डिगेश्वर साहू, आलोक डॉ. चन्द्रिका साहू, कोमल साहू, मनीष साहू, श्रीकांत साहू, सुरेंद्र साहू, देवेन्द्र साहू, मीना साहू और रज्जु लाल साहू ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाज निरंतर प्रयासरत है।


अन्य पोस्ट