गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 17 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू के मुख्य आतिथ्य,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन ऋषि दास वैष्णव सामुदायिक भवन में किया गया।
कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर के महान कार्यों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारत को ऐसा संविधान दिया है। जो हर भारतीय के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित करता है। उनके संविधान का पालन करते हुए भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
उनकी शिक्षा एवं ज्ञान की प्रसिद्धि समूचे विश्व में है। अपने ज्ञान के बदौलत पूरे विश्व में कानून के विशेषज्ञ कहलाने वाले डॉ भीम राव आंबेडकर ने ऊंच नीच और जाति भेदभाव से परे अपने महान कार्यों के लिए जाने जाते है। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने डॉ. अम्बेडकर को संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक बताया। उन्होंने समाज से जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए कार्य किया। भारत के संविधान निर्माण में डॉ. भीम राव अम्बेडकर की सर्वोच्च भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया एवं उपहार भेंट की। वार्ड क्रमांक 18 के आंगनबाड़ी बच्चों को पहाड़ा प्रदान कर उन्हें जलपान करवाया। जयंती अवसर पर भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष धनमति साहू,प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य तनु मिश्रा, पपार्षदगण पूजा कंसारी,निर्मला साहू, जीना निषाद, केकती सोनवानी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, महामंत्री हर्षा कंसारी, गीता राजपूत, उमा कंसारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी सख्या में नगरवासी मौजूद रहे।


