गरियाबंद

उमरपोटी,भारेंगाभाटा,हसदा, बकतरा में नवीन सोसायटी का शुभारंभ
17-Apr-2026 3:21 PM
उमरपोटी,भारेंगाभाटा,हसदा, बकतरा में नवीन सोसायटी का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 17 अप्रैल। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्गठन योजना अंतर्गत नवीन सहकारी समिति का गठन किया गया था। इसी के तहत ग्राम उमरपोटी,भरेंगाभाटा,हसदा एवं बकतरा में नवीन सोसायटी का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप,सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक इंद्रकुमार साहू के करकमलों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रकला ध्रुव सभापति जिला पंचायत रायपुर,अध्यक्षता किशन सिन्हा प्राधिकृत अधिकारी जामगांव,विशेष अतिथि के रूप में राजेश्वरी ध्रुव जनपद सदस्य अभनपुर, पिकेश्वर सिन्हा सरपंच उमरपोटी, मुकेश साहू सरपंच जवईबाँधा,भागेश्वरी सिन्हा सरपंच प्रीतम सिन्हा उपसरपंच आलेखुटा, मोंगरा तारक उपसरपंच उमरपोटी एवं ब्यासनारायन पटेल पंच,प्रदीप साहू, तिजु सिन्हा,यादव राम साहू,तारा बाई पंच, खेदन तारक,मनबोध पटेल, सोसायटी कर्मचारियों विवेक भट्ट, पर्यवेक्षक, इन्द्रसेन साहू प्रभारी समिति प्रबंधक,वाकेश कुमार साहू लिपिक,अमित साहू ऑपरेटर, छत्रकुमार,शेखर आदि की गरिमामयी उपस्थिति में नवीन सोसायटी का शुभारंभ सफलतापूर्वक किया गया।

उपस्थित अथितियों ने कहा कि यह नई शुरुआत किसानों के विकास और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नवापारा सोसायटी अध्यक्ष छन्नू राम साहू ने दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ सरकार के एक महत्वपूर्ण योजना के तहत अभनपुर विधानसभा में चार नवीन सहकारी समितियां का गठन कर शुभारंभ किया गया है जो कि किसानों के लिए अत्यंत सुविधा एवं लाभप्रद निर्णय है। ग्राम उमरपोटी में कार्यक्रम का मंच संचालन वाकेश साहू एवं आभार इन्द्रसेन साहू ने किया।


अन्य पोस्ट