गरियाबंद

परशुराम जयंती 19 को धूमधाम से मनाई जाएगी
17-Apr-2026 3:18 PM
परशुराम जयंती  19 को धूमधाम से मनाई जाएगी

नवापारा-राजिम, 17 अप्रैल। शहर में ब्राह्मण समाज द्वारा 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विप्र भवन में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती को विशेष और भव्य रूप देने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम की शुरूआत विप्र भवन में भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होगी, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कोर कमेटी के सदस्य मधुसुदन शर्मा, कैलाश शुक्ला, रमेश तिवारी, श्याम किशोर शर्मा, सौरभ शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, मनहरन शर्मा, प्रशांत मिश्रा सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। जयंती के अवसर पर प्रसादी वितरण का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।

 जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस आयोजन में मातृशक्तियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रहेगी। समाज के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिलेगा। ब्राह्मण समाज ने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


अन्य पोस्ट