गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 16 अप्रैल। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जयंती की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा द्वारा अम्बेडकर चौक नवापारा में माल्यार्पण कर मनाया गया।
इस अवसर पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव ने कहा कि अंबेडकर साहब ने दुनिया की सबसे मजबूत संविधान भारत को दिए जिसका अनुसरण आज दुनिया के अनेक देश करते है मजबूत संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाने के लिए डॉ भीम राव अम्बेडकर जी देश ही नहीं पूरी दुनिया में उनकी प्रसंशा की जाती है आज भारत में सभी जाति धर्मों में समानता की बात हो या सभी वर्गों के लिए एक समान अधिकार की बात हो निश्चित हो अम्बेडकर साहब की दूरदर्शिता सोच परिश्रम से ही आज भारत की एकता और अखंडता की नींव मजबूत संविधान से ही संभव हुआ।
उनके जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए सभी कांग्रेसजनो ने उन्हें युगपुरुष के रूप में याद किया मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव,नपा पूर्व अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, चतुर जगत,पार्षद हेमंत साहनी, टिकेश्वर गिलहरे, अजय साहू,फागू देवांगन,रामरतन निषाद,तरुण कंसारी,अनूप खरे, मंगराज सोनकर, रामकुमार शर्मा,राजा चावला,निर्माण यादव,राकेश सोनकर, रुक्मणि साहू, विक्की साहू,सुनील जैन,अजय गाड़ा,बीरबल राजपूत,दाऊ राम साहू, विजय तारक,सुरेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।