गरियाबंद

भूमिपूजन में शामिल हुए जनपद सभापति ब्रह्मानंद
12-Apr-2026 8:39 PM
 भूमिपूजन में शामिल हुए जनपद सभापति ब्रह्मानंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 12 अप्रैल। ग्राम पंचायत जौंन्दी में मानसगान प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर के मुख्य आतिथ्य में जनपद निधि से बनने वाले नाली निर्माण का भूमिपूजन रखा गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंती साहू सरपंच, विशेष अतिथि के रूप में उप सरपंच पोखनलाल यदु, सचिव द्वारका बघेल , पंचगण जानकी साहू, टिकेश्वरी साहू, उषा यादव, संगीता ध्रुव, गणेश विश्वकर्मा, लक्ष्मी यदु, प्रभावती साहू, शंभू साहू, रमन साहू, चेतन साहू, सुरेश साहू, भ्रीत्य भोलाराम साहू समस्त पंचगण  उपस्थित रहे, साथ ही गांव के वरिष्ठ नागरिक पूर्व सरपंच टीकम साहू, सरपंच प्रतिनिधि टोमन साहू, सेवानिवृत शिक्षक जे आर ध्रुव, रंगनाथ साहू, बिसहत मंडल,बसंत साहू, भागवत यदु,संत राम साहू,शत्रुघ्न साहू, ग्राम साहू समाज अध्यक्ष शिव साहू, रामानंद साहू,बलिराम साहू, कविता साहू, केजा साहू, सुनीता साहू, योगिता साहू, मनीष साहू,पुनीत साहू उपस्थित हुए।

 मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू ने कहा कि मानस गान मंच के पास भूमिगत नाली के निर्माण हो जाने से गंदगी दूर हो जाएगी, स्वच्छता की दिशा में यह एक पहल होगी। लोगों को बैठने व आवा गमन में सुविधा होगी। सभी के लिए मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू के द्वारा हलवा का प्रसाद की व्यवस्था किया गया। सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों  के द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम पूजा अर्चना एवं श्रीफल तोडक़र किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक समिति शीतला पारा का सहयोग सराहनीय रहा जिसमें अनिरुद्ध साहू, किशन साहू, तोरण साहू,ओमप्रकाश साहू, भारतभूषण साहू,हरिश साहू, खिलेश्वर साहू, गौतम साहू, लोकेश साहू, मनीष साहू, लोमस साहू, लाल जी साहू, विद्या भूषण साहू, भोजराम साहू, डेविड सेन, बादल साहू, निमेष यदु एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रोहित साहू ग्राम सभा अध्यक्ष ने व आभार व्यक्त टीकम साहू पूर्व सरपंच ने किया।


अन्य पोस्ट