गरियाबंद
भाजपा हसदा शक्ति केंद्र की हुई बैठक
01-Jun-2026 3:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 जून। भारतीय जनता पार्टी नवापारा मण्डल क्षेत्र के ग्राम हसदा शक्ति केंद्र की पिछले दिनों बैठक सपन्न हुआ। जिसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार के योजनाओं को बताया गया और एकात्म मानववाद के नारे को आगे बढ़ाकर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा लाभ दिलाने के विषय में चर्चा कर मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई-शुभकामनाए दिया,तथा ग्राम डोंगितराई के बड़े हुए नया बूथ का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चेतन साहू महामंत्री नवापारा मण्डल,गुलशन साहू मण्डल उपाध्यक्ष,तिलक साहू,अशोक साहू , चितलाल साहू,कुमारु साहू,गोपीचंद साहू,योगेंद्र साहू,लोमेश साहू , रूपचंद साहू, अवंत साहू,राजेश साहू,भूपेश साहू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


