गरियाबंद

खपरी-गिधवा में भाजपाइयों ने सुनी मन की बात
01-Jun-2026 3:37 PM
खपरी-गिधवा में भाजपाइयों  ने सुनी मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 1 जून। भाजपा तामासिवनी-चंपारण मंडल के बूथ क्रमांक 59 ग्राम खपरी (गिधवा) में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने श्रवण किया।

बलराम साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को जनभागीदारी,स्वच्छता, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत,पर्यावरण संरक्षण, युवाओं की ऊर्जा तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष तोषण लाल साहू, सभापति ब्रह्मानंद साहू, खिलेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार साहू, रीवन लाल यादव,  बलराम साहू, मिलऊ राम साहू, मेहत्तर राम साहू,प्यारी राम यादव, मोहन लाल साहू,केशव कुमार साहू, दागेन्द्र साहू, गणेश विश्वकर्मा,भूपेन्द्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थति थे।


अन्य पोस्ट