गरियाबंद

भाजपा का गांव बस्ती चलो अभियान मानिकचौरी पहुंचे विधायक
11-Apr-2026 4:44 PM
भाजपा का गांव बस्ती चलो अभियान  मानिकचौरी पहुंचे विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 11 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के गांव बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम मानिकचौरी में अभनपुर के विधायक इन्द्रकुमार साहू उपस्थित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा गांव गरीब किसान, मजदूर व महिलाओं की चिंता करती है, 8    अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई लगातार संघर्ष कर पार्टी देश के करोड़ों लोगों की आशा और अपेक्षा के अनुरूप कार्य कर रही हैं आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां सभी प्रकार के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस क़ो आड़े हाथों लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार तथा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे मे बताया साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित धर्म स्वातंत्र्य क़ानून की सराहना किया। आवास योजना तथा महतारी वंदन के हितग्राहियों का गमछा भेंट कर स्वागत किया।

 इस अवसर पर भाजपा मंडल अभनपुर के महामंत्री द्वय सूरज साहू, गौरव शर्मा तथा भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंच बुद्धेश्वर साहू ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सरपंच  हेमलता साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता वरुण राठी,सेवाराम साहू, झरोखा राम साहू,रामखेलावन साहू, राजउ राम निर्मलकर,उदय सिंह ध्रुव, रामगुलाल तारक,तुलसीदास ढीढी, गज्जू साहू,गजेंद्र साहू,रमेश चंदेल, दीपक सेन,देवाराम साहू,अशोक साहू, चिंताराम साहू,कोमल साहू,पंद्र राम साहू,रोहित तारक, घनश्याम निर्मलकर, दयाराम साहू,घनश्याम निर्मलकर ,घनश्याम साहू,नीलेश विश्वकर्मा, बलराम साहू, मोहित राम साहू, तुलाराम साहू,काँन्तु साहू, सविता भारती, पूर्णिमा साहू, सत्यवती साहू,भावना साहू,सेवती साहू,पी कुमार विश्वकर्मा,आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट