गरियाबंद

मुख्यमंत्री तीर्थ धाम योजना, श्रद्धालु अयोध्या रवाना
10-Apr-2026 4:01 PM
मुख्यमंत्री तीर्थ धाम योजना, श्रद्धालु अयोध्या रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 10 अप्रैल। प्रदेश के भाजपा सरकार के महत्वपूर्ण धार्मिक योजना मुख्यमंत्री तीर्थ धाम योजना का लाभ का हितग्राही बहुत जोर-जोर से लाभ ले रहे हैं। गुरुवार को नवापारा शहर के दर्जन भर से अधिक हितग्राही मुख्यमंत्री तीर्थ धाम योजना के तहत प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए जिसे सम्मान पूर्वक नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू,धीरज साहू,मायाराम साहू,पार्षद गण लोमेश्वरी साहू,जीना सुजीत निषाद, पूजा कंसारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमती साहू,पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम निषाद, टिंकू सोनी,किरण सोनी,उमा कंसारी,राजू रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट