गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 10 अप्रैल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री रामकृष्ण मानस मंडली एवं ग्रामवासियों के सहयोग से त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक रखा गया है.वहीं सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड एवं मुख्यमंत्री गौरवपथ योजना के तहत भूमिपूजन कार्यक्रम 10 अप्रैल को रखा गया। रामायण मंडली के सचिव पूरन लाल साहू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रकुमार साहू विधायक अभनपुर होंगे। अध्यक्षता चंद्रिका जितेंद्र बंजारे अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रकला ध्रुव सभापति जिला पंचायत रायपुर, चित्ररेखा दीपक तारक सदस्य जनपद पंचायत अभनपुर,रमेश वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत परसदा एवं तारणी साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत परसदा उपस्थित रहेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली रामायण प्रतियोगिता में 27 मानस मंडली की टीम भाग लेंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामायण मंडली के अध्यक्ष आशा राम साहू,रमेश वर्मा,यशवंत वर्मा,दीपक तारक, हेमंत कुमार साहू, पूरन लाल साहू,टीकू यादव,सुखेन साहू,भूषण वर्मा,महेन्द्र वर्मा,संतराम बारले,कृष्णा वर्मा, विनोद सेन, गोपाल साहू, मणी राम ध्रुव,रामकुमार हिरवानी, रामखिलावन साहू, राजेश साहू, तिलक साहू, चिंता राम साहू, भारत साहू, उकेश तारक,पप्पू साहू, लोमश साहू,कुमा तारक, ललित साहू, जगदीश साहू,संतोष साहू,धरमचंद महिलांग, रामजी खिलवारे, दशरथ साहू, भुनेश्वर साहू व तीरथ साहू, नरेन्द्र साहू सक्रिय रूप से जुटे हुए है।


