गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 9 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री,पूर्व जनपद सदस्य राजेश साहू का जन्मदिन उनके निवास स्थान में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर श्री साहू सर्वप्रथम अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात ग्राम देवता के पूजा-अर्चना कर अंचल एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री साहू अपने निवास स्थान अभनपुर में पूजा अनुष्ठान कराया। इस दौरान सुबह से देर रात्रि तक अंचल के भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी एवं शुभचिंतकों का बधाई देने उनके निवास में तांता लगा रहा। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित साहू,भाजपा मण्डल अध्यक्ष भरत बैस,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण महामंत्री संतोष शुक्ला, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य लौटन गिलहरे,देवेंद्र ठाकुर,रविंद्र ठाकुर,वरुण राठी,लिलेश सिन्हा, किसान नेता चंद्रिका साहू,धनेश्वर साहू,पारस सिंह ठाकुर ग्राम जौंदा,खुशवंत सिन्हा,वेद प्रकाश ठाकुर पूर्व पार्षद, पार्षद असकरण गिलहरे,पूर्व पार्षद चेतन गुप्ता,पूर्व पार्षद राजा राय, भाजयुमो मंडल महामंत्री सागर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-पदाधिकारी एवं शुभचिंतक शामिल हुए।


