गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 8 अप्रैल। क्षेत्रीय विधायक इन्द्र कुमार साहू पर लगाये आरोप बेबुनियाद है, बदनाम करने की साजिश है। नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक इन्द्र कुमार साहू की लोकप्रियता को बदनाम करने की साजिश है।
श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण दे रहे,जो चम्पारण मण्डल में प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक को मन की बात एवं जिज्ञासा विषय पर अपनी बात रखना था, उस विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा पे अपनी बात रखा कि हम लोग विपक्ष के कारण चुनाव नहीं हारते। हमारे ही पार्टी में कुछ भीतरघात करने वाले कार्यकर्ता रहते है जिसके कारण चुनाव हारते है, ऐसे भीतरघातियों को गद्दार कहा जो सही है।
प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को मोबाईल बन्द रखने कहाँ जाता जो भी बात है परिवार के बीच में एक दूसरे के विचारों का आदान प्रदान किया जाता है इससे साफ जाहिर हो रहा कि जो लोग हमारे भारतीय जनता पार्टी परिवार के बात को बाहर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोग ही पार्टी से गद्दारी करने का काम कर रहे है इससे साफ जाहिर होता हैं। समर्थकों का कहना है कि विधायक इन्द्र कुमार साहू एक साधारण किसान परिवार से निकलकर अपनी मेहनत ईमानदारी और जनसेवा के बल पर राजनीति के शीर्ष पद पर पहुंचे है उनकी बढ़ती लोकप्रियता खासकर ग्रामीण और किसान वर्ग में मजबूत पकड़ कुछ लोगों को रास नही आ रहा है यही वजह है कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए बेबुनियाद आरोपों का सहारा लिया जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो नेता जनता के बीच रहकर विकास कार्य सडक़ शिक्षा सिचाई और किसानों के हित में जो कार्यों को जमीनी स्तर पर उतार कर कार्य कर रहा है उसे बदनाम करने की कोशिश अब बर्दाश्त नही की जाएगी।


