गरियाबंद

मौली माता मंदिर जीर्णोद्धार सरपंच ने विधायक का जताया आभार
08-Apr-2026 4:53 PM
मौली माता मंदिर जीर्णोद्धार  सरपंच ने विधायक का जताया आभार

राजिम, 8 अप्रैल। ग्राम तर्रा में स्थित प्रसिद्ध मौली माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू द्वारा 4.74 लाख रुपए की स्वीकृति दिए जाने पर ग्राम वासियों में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए ग्राम पंचायत की सरपंच ममता-तुकेश साहू सहित समस्त ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू के सौजन्य से 1 लाख रुपए की लागत से वाटर कूलर भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। उन्होंने विधायक रोहित साहू एवं जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इन कार्यों से ग्राम तर्रा के विकास को नई गति मिलेगी।


अन्य पोस्ट