गरियाबंद

लो वोल्टेज से जनता परेशान- जिपं सदस्य नेताम
07-Apr-2026 4:32 PM
लो वोल्टेज से जनता परेशान- जिपं सदस्य नेताम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 7 अप्रैल। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने इस संबंध में कहा कि लो वोल्टेज से जनता परेशान है। वे लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। उनके अनुसार, पहले सड़ौली से बिजली आपूर्ति के दौरान क्षेत्र बड़ा होने का कारण बताया जाता था।

संजय नेताम ने कहा कि इंदागांव में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि समस्या के समाधान के लिए विभाग द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं, इसके बावजूद पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल रहा है।

इस मामले में बिजली विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।


अन्य पोस्ट