गरियाबंद

भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण
07-Apr-2026 4:18 PM
भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष परदेसी राम साहू ने नवापारा भाजपा मंडल विधायक कार्यालय में भाजपा का ध्वजारोहण कार्यक्रम कर भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष रहे श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेई ने 6 दिसंबर 1980 मुंबई के बांद्रा स्थित समता नगर में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में अपना प्रसिद्ध ऐतिहासिक भाषण दिया था।

इस भाषण के मुख्य और महत्वपूर्ण भविष्यवाणी सबसे यादगार हिस्सा वह था जब उन्होंने समुद्र के किनारे खड़े होकर भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा था,भारत के पश्चिमी घाट को मंदिर करने वाले महासागर के किनारे खड़े होकर मैं यह भविष्यवाणी करने का साहस करता हूं कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा पार्टी का हालत उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सत्ता का खेल खेलने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनी है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,सोसायटी अध्यक्ष छन्नू राम साहू,चेतन साहू, द्विज राम साहू,मुकुंद मेश्राम,मनीष देवांगन, धीरज साहू,फेकनू साहू, पार्षदगण नम्मू नारायण ध्रुव,लोमेश्वरी साहू,सचिन सचदेव,पूजा कंसारी,निर्मला साहू,जीना निषाद,साधना सौरज, हर्षा कंसारी,अनुज राजपूत,राजू रजक,विरेन्द्र साहू,धनमती साहू, योगिता सिन्हा,तनु मिश्रा,मनीषा साखरे,अंकित मेघवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट