गरियाबंद

तर्रा में बनेगा 14 सौ मीटर का गौरवपथ
05-Apr-2026 3:36 PM
तर्रा में बनेगा 14 सौ मीटर का गौरवपथ

 विकास कार्य से गांव की तस्वीर बदलेगी - ममता साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 5 अप्रैल। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम तर्रा में 1400 मीटर लंबी सडक़ निर्माण के लिए 136.56 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे समय से सडक़ की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है।

गौरवपथ निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्राम तर्रा की सरपंच ममता-तुकेश साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राजिम विधायक रोहित साहू के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस विकास कार्य से गांव की तस्वीर बदलेगी और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस सडक़ की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे न केवल गांव की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि तर्रा सहित आसपास के क्षेत्रों का समग्र विकास भी तेजी से संभव हो सकेगा।

सरपंच ने बताया कि आमजनों का आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी अब निजात मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस गौरवपथ के बनने से ग्राम की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और विकास की नई दिशा तय होगी। ग्रामीणों में इस कार्य को लेकर खासा उत्साह है और सभी ने क्षेत्रिय विधायक रोहित साहू का हृदय से आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट