गरियाबंद

छत्तीसगढ़ की धरोहर, संगीत व लोक कलाएं विशेष पहचान रखती है- साहू
04-Apr-2026 6:20 PM
छत्तीसगढ़ की धरोहर, संगीत व लोक कलाएं विशेष पहचान रखती है- साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 4 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अभनपुर भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुएं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत विषय पर बात रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत अपनी विविधता, प्राचीन परंपराओं और जनजातीय जीवनशैली के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसकी विशेष पहचान लोक कलाएं,संगीत और ऐतिहासिक धरोहरें हैं। यहाँ त्योहारों और उत्सवों पर विभिन्न समुदायों द्वारा विशिष्ट नृत्य किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ी कारीगरों की ढोकरा शिल्प, कोसा रेशम,लौह शिल्प और टेराकोटा इत्यादि उनकी सांस्कृतिक दक्षता को दर्शाती है। छत्तीसगढ़ के पर्व प्रकृति और कृषि से जुड़े हैं। इसमें हरेली और छेरछेरा विशेष पर्व हैं। राज्य में कई प्राचीन मंदिर और पुरातात्विक स्थल मौजूद हैं जो इसकी अद्भुत वास्तुकला को दर्शाते हैं। मुख्य व्यंजनों में चीला, फरा, मुठिया और बोर बासी शामिल हैं। राज्य की आधिकारिक भाषा छत्तीसगढ़ी है, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में गोंडी, हल्बी और कुडुख जैसी बोलियाँ प्रचलित हैं।


अन्य पोस्ट