गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम 3 अप्रैल। धर्मनगरी राजिम में हाल ही में रामनवमी के अवसर पर संकल्प सेवा संस्थान द्वारा एक विशेष विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 7 दिव्यांग जोड़ों का विवाह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ, जो समाज में एक नई उम्मीद और प्रेरणा का संचार करने वाला था। इस अवसर पर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता, तुकाराम कंसारी को उनके द्वारा संस्थान को दिए गए सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और श्रीफल भेटकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ हैंडिकैप वेलफेयर सोसाइटी के जागेश्वर साहू, संकल्प सेवा संस्थान की संचालिका सुनीता साहू, सारिका साहू, कल्पना गोस्वामी, नगर सेलून संघ के अध्यक्ष संतू राम सेन, प्रमोद सेन, युवराज सेन और राजू सेन जैसे समाजसेवी एवं सम्माननीय व्यक्ति उपस्थित थे। इस आयोजन ने न केवल दिव्यांग जोड़ों के जीवन में खुशियाँ भरीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और एकता का भी प्रतीक बना।


