गरियाबंद

मां कर्मा महाआरती, वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह
03-Apr-2026 3:13 PM
मां कर्मा महाआरती, वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 3 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल गोद ग्राम बिजली में परिक्षेत्र साहू समाज बोरसी का वार्षिक अधिवेशन एवं विविध कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन कर्मा माता जयंती के अवसर पर किया गया, जिसमें महाआरती, सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों विशेषकर महिलाओं की उल्लेखनीय सहभागिता ने आयोजन को गरिमामय बनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नंदिनी ओंकार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मा माता जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम नारी शक्ति की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का सशक्त उदाहरण है। सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख अतिथि राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने कहा कि संत शिरोमणि माता कर्मा त्याग,तपस्या और भक्ति की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने कहा कि माता कर्मा केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के विकास और उत्थान के लिए समर्पित थीं।माता कर्मा ने समाज के दलित,पीडि़त और गरीब वर्ग की आवाज उठाई तथा अन्याय के विरुद्ध साहसपूर्वक खड़े होकर संघर्ष किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमुख अतिथि भुनेश्वर साहू ने समाज सेवा के साथ-साथ मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने अपील की कि ऑक्सीजन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए।

प्रमुख अतिथि जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने समाज को संगठित करने का आह्वान करते हुए कहा कि मिलजुलकर,कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने से समाज निरंतर आगे बढ़ेगा और विकास में अपना अहम योगदान देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसील साहू संघ फिंगेश्वर के अध्यक्ष खोमन साहू ने कहा कि वार्षिक अधिवेशन के माध्यम से प्रतिवर्ष समाज की कार्ययोजना तैयार की जाती है। सम्मान समारोह जैसे आयोजनों से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता है और समाज के प्रति उनका लगाव सुदृढ़ होता है।सभा को जनपद अध्यक्ष  इंद्राणी साहू, तहसील साहू संघ राजिम के अध्यक्ष जगदीश साहू, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंग साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष दोहन साहू, डॉ.टूमन साहू, अश्वनी साहू,रमेश साहू, प्रकाश साहू, हरीराम साहू,रूप सिंह साहू,सोम प्रकाश साहू, तहसील साहू संघ राजिम के पूर्व अध्यक्ष रामजी साहू, ग्राम पंचायत बिजली की सरपंच श्रीमती पदमा मोती निषाद अनेक गणमान्यजनों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण परिक्षेत्र साहू समाज बोरसी के अध्यक्ष गोवर्धन साहू ने दिया। उन्होंने कहा कि वार्षिक अधिवेशन में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्वर सम्राट गंगा साहू द्वारा प्रस्तुत लोक बयार कार्यक्रम ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने आल्हा की धुन में कर्मा माता की जीवन गाथा प्रस्तुत कर हजारों दर्शकों को भावविभोर कर दिया, जिस पर श्रोता झूमते नजर आए। वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में राजिम भक्ति माता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू,महासचिव डॉक्टर दिलीप साहू,प्राचार्य पूरनलाल साहू,ईश्वर साहू,घणाराम साहू,मुकेश साहू,नेतराम साहू आदि मंच पर उपस्थित थे। दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।


अन्य पोस्ट