गरियाबंद

तोरला में कर्मा जयंती व साहू समाज भवन लोकार्पित
01-Apr-2026 4:25 PM
तोरला में कर्मा जयंती व साहू समाज भवन लोकार्पित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 1 अप्रैल। ग्रामीण साहू समाज ग्राम तोरला के तत्वावधान में पिछले दिनों साहू सामाज की आराध्य देवी संत माता कर्मा की जयंती मनाई गई,जिसमें मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, अध्यक्षता तोषण साहू महामंत्री साहू सामाज जिला रायपुर एवं  तामासिवनी चम्पारण भाजपा मण्डल अध्यक्ष,अतिथि के रूप ब्राम्हनंद साहू जनपद सभापति जनपद पंचायत अभनपुर,रामकुमार हिरवानी साहू समाज उपाध्यक्ष नवागांव,ग्राम तोरला सरपंच ओमकार बंजारे आदि जनप्रतिनिधि गण व सामाजिकजनों सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में इंद्रकुमार साहू विधायक द्वारा संबोधित करते हुए संत माता कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डाला। विधायक मद से 6,लाख रूपये की नवनिर्मित साहू सामाज भवन का लोकार्पण किया गया तथा ग्राम तोरला में सर्व सामाज के सेवानिवृत शासकीय कर्मचारियों का सम्मान किया गया। साहू सामाज की इस मांग पूरा होने पर ग्रामीण साहू समाज तोरला में काफ़ी हर्ष व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट