गरियाबंद

सामाजिक भवन के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन
01-Apr-2026 4:24 PM
सामाजिक भवन के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन

नवापारा राजिम, 1 अप्रैल। क्षेत्रिय विधायक इंद्र कुमार साहू ने पिपरौद परिक्षेत्र साहू समाज के भवन के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके लिए सामाजिक जनों ने श्री साहू का आभार व्यक्त किया है। परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद (युवा प्रकोष्ठ) के सचिव थनेंद्र साहू ने बताया कि विधायक इंद्र कुमार साहू ने साहू समाज के नवीन भवन बनाने के लिए 15 लाख रुपया की स्वीकृति देते हुए ग्राम बजरंगपुर में भूमिपूजन किया।  इस अवसर पर अध्यक्ष पारसमणी साहू, उपाध्यक्ष हेमंत साहू,चेतन साहू, द्विज राम साहू,र ामकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 तथा सभी सामाजिक जनों ने विधायक श्री साहू का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट