गरियाबंद

सोनकर समाज ने निकाली श्रीराम की शोभायात्रा
01-Apr-2026 4:09 PM
सोनकर समाज ने निकाली श्रीराम की शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 1 अप्रैल। श्री रामनवमी के अवसर पर नवापारा नगर सोनकर समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह भव्य शोभायात्रा गाजे, बाजे धुमाल, डीजे के साथ श्रीराम जानकी मंदिर,गंज रोड से पूजा अर्चना कर प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट,सदर रोड,बस स्टैंड, सुभाष चौक, गंज रोड होते हुए पुन: श्रीराम जानकी मंदिर में समाप्त हुई। जहां समाज जनों के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।

इस शोभायात्रा में विशेष झांकी के रूप में रथ पर बैठे भगवान श्रीराम लला की मनोरम मूर्ति साथ में बस्तर का पारंपरिक नृत्य विशेष रहा धुमाल डीजे के साथ युवा थिरकते नजर आए। इस रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाओं की भी सहभागिता रही।

शोभायात्रा का शहर भर जगह जगह स्वागत किया।  जिसमें क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू,नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू,जिला अध्यक्ष सरपंच संघ मुकेश ढीढी,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव,भाजपा जिला महामंत्री मुकुंद मेश्राम, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू,जितेंद्र सोनकर उपाध्यक्ष प्रदेश सोनकर समाज,नवापारा राज अध्यक्ष मोहन सोनकर,पार्षद भारत सोनकर,सचिन सचदेव,सहदेव कंसारी, जीना निषाद,कांग्रेस पार्षद रामरतन निषाद,अर्जुन साहू, हेमन्त शाहनी,टिकेश्वर गिलहरे,तरुण कंसारी,सामाजिक जन कोमल सोनकर,लोकनाथ सोनकर,अशोक सोनकर,पवन सोनकर,नंदू सोनकर, अप्पू रामेश्वर सोनकर,घनश्याम सोनकर,स्वप्निल सोनकर,गोपाल सोनकर,रमन सोनकर सहित नगर के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट