गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-अभनपुर, 31 मार्च। अभनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार अभनपुर-रायपुर मार्ग पर मोहन ढाबा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए, जिसमें एक बाइक पर बैठे ग्राम बकतरा निवासी बरातु राम साहू पिता नाथूराम साहू (55 ) को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। हादसा के मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।