गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 30 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन के बात की 132 वीं कड़ी को प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन ने सुना। योगिता सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को दुखद बताया। जिसका असर विश्व के सभी देशों में हो रहा है। खासकर पेट्रोलियम उत्पाद गैस,डीजल एवं पेट्रोल की आवक प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से इस कठिनाई का धैर्य से सामना करने का आह्वान किया है। अनावश्यक पैनिक न होकर समस्या के निदान एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। भारत में ऊर्जा के अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर एलपीजी की कमी को पूरा किया जा सकता है। करोना महामारी के बाद विश्व में शांति के माहौल की कल्पना की जा रही थी। किंतु युद्ध से फिर एक बार संकट की स्थिति पैदा हुई है। जिससे समूचा विश्व गहरे संकट आ गया है। खाड़ी देश में रहने वाले भारतीयों की कुशल वापसी के लिए सरकार प्रयासरत है। मन की बात सुनने वाले में जिला सांस्कृतिक संयोजक प्रेम साधवानी,महेंद्र कुमार, तुषार साहू,रचना देवार, प्रमोद साहू, ईश्वर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।