गरियाबंद

नवापारा में उमड़ा आस्था का सैलाब, दहेज मुक्त रमैणी विवाह बना आकर्षण का केंद्र
30-Mar-2026 4:38 PM
नवापारा में उमड़ा आस्था का सैलाब, दहेज मुक्त रमैणी विवाह बना आकर्षण का केंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम,30 मार्च। राजधानी के समीपस्थ गोबरा नवापारा स्थित कलाम कोठी भवन में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय भव्य सत्संग समागम ने अध्यात्म और सामाजिक सुधार की एक नई इबारत लिख दी। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु सृष्टि रचना का वह दुर्लभ ज्ञान रहा, जो अब तक जनमानस की पहुँच से दूर था। कार्यक्रम में रायपुर, बेमेतरा और आस-पास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

प्रमाणों के साथ बताया- कैसे हुई ब्रह्मांड की उत्पत्ति

विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित सत्संग में संत रामपाल महाराज ने चारों वेदों, श्रीमद्भगवद्गीता,पवित्र कुरान,पवित्र बाइबिल और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रमाणों के साथ सृष्टि रचना के रहस्य को उजागर किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि अविनाशी परमात्मा कौन है और हमारा असली घर (सतलोक) कहाँ है? हम सभी आत्माएं उस सुखसागर को छोडक़र इस दुखों के लोक (मृत्यु लोक) में कैसे आए? कबीर परमेश्वर ही वह पूर्ण परमात्मा हैं, जिन्होंने छह दिनों में सृष्टि रची और सातवें दिन तख्त पर विराजे। तथ्यों और पृष्ठ संख्याओं के साथ दिए गए इस ज्ञान को सुनकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध रह गया।


अन्य पोस्ट