गरियाबंद

हिंदू वाहिनी संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन 31 को महासमुंद में
29-Mar-2026 10:02 PM
हिंदू वाहिनी संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन 31 को महासमुंद में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 29 मार्च। हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन महासमुंद जिला मुख्यालय शंकराचार्य भवन में 31 मार्च को होगा। कार्यक्रम के दौरान संत समागम एवं देश भर के साधु संतों का आशीर्वचन उनके सानिध्य में प्राप्त होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे,कृष्ण कुमार चंद्राकर, देवी चंद्र राठी,मोहिनी शर्मा, आदि सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।

इसी के तहत गरियाबंद जिला के दौरा करने के लिए जिला अध्यक्ष दशरथ सिन्हा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंन्हा, जिला महामंत्री रामलाल कुलदीप, जिला प्रभारी मिजून साहू पांचों विकासखंड का दौरा कर शामिल होने की अपील की है और जिला से भी 300 राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के पांचों विकास खंड के लोग 31 मार्च को महासमुंद राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे और देशभर से आये साधु संत शंकराचार्यों का आशीर्वचन प्राप्त करेंगे। जिला प्रभारी मिन्जून साहू, जिला अध्यक्ष दशरथ सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी नीलम कुमार साहू, नेमीचंद साहू,राधेश्याम साहू, हेमंत, मुकेश ध्रुव सहित कार्यकर्ता प्रचार- प्रसार में लगे हुए हैं।

मिंजुन साहू ने बताया कि पूरे जिला को भगवा मय बनाने के लिए 31 मार्च को पूरे गरियाबंद जिला से राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के कार्यकर्ता महासमुंद में शामिल होंगे, उन्होंने जिला का दौरा करते हुए देवभोग विकासखंड गुरु नारायण तिवारी एवं गोवर्धन मांझी, मैनपुर विकासखंड योगेश शर्मा,गरियाबंद विकासखंड,छुरा विकासखंड, रामलाल कुलदीप महामंत्री राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन,फिंगेश्वर विकासखंड अरुण सिंह,ललित गुरु, सुखी राम दीवान, मुकेश ध्रुव,बिंद्रा नवागढ़ के पूर्व विधायक,पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी,पूर्व विधायक डमरू धर पुजारी, राजिम विधायक रोहित साहू, वरिष्ठ समाज सेवी डॉ.चंद्रशेखर हरित,वरिष्ठ नेता भागवत हरित,रामू राम साहू,अशोक साहू,दीपक श्रीवास,मनीष हरित,  मंजूलता हरित फिंगेश्वर, रिकेश साहूू भााजपा मण्डल अध्यक्ष राजिम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, नागरिकों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील मिंजून साहू ने की है।


अन्य पोस्ट