गरियाबंद
मैनपुर, 29 मार्च। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कथित कमी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे आम जनता के हित में बताया है।
आशीष शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर शून्य करने का निर्णय लिया गया है। उनके अनुसार, यह कदम वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से किसानों, आम नागरिकों और व्यापारिक गतिविधियों को लाभ मिलने की उम्मीद है तथा महंगाई के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाह ने भी इस निर्णय को आम लोगों और परिवहन क्षेत्र के लिए राहतकारी बताया।