गरियाबंद
राजिम की साहित्यकार सुधा शर्मा को महिला शिखर सम्मान
29-Mar-2026 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजिम, 29 मार्च। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा राजधानी रायपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की विभिन्न विधा के ख्यातिलब्ध विप्र नारी शक्ति का महिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें राजिम की वरिष्ठ साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध कवियत्री सुधा शर्मा को उनके साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अवदान एवं अनवरत लेखन हेतु महिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों का संगठन के पदाधिकारियों ने शॉल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे