गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 27 मार्च। 26 मार्च को परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा रथ का शुभारंभ ग्राम चिपरीडीह से हुआ।
इस अवसर पर कर्मा रथ गांव के सभी गलियों में भ्रमण करते हुए एक गांव से दूसरे गांव पहुंचा। जहां गांव के स्वजातीय बंधुओं द्वारा पहुंचे परिक्षेत्र पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया और कर्मा रथ में विराजमान भक्त माता कर्मा का पूजा अर्चना कर अपने परिवार व समाज के सुख समृद्धि के लिए आशीष प्राप्त किया। संगठन सचिव शिव कुमार साहू ने बताया कि कर्मा रथ परिक्षेत्र के अंतर्गत समस्त गांव में लगातार 3 दिन तक भ्रमण करेंगे। समापन 29 मार्च को बजरंगपुर में होगा जहां पर कर्मा जयंती,भूमि पूजन और हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र का सम्मान किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में परिक्षेत्र पारसमणी साहू,हेमंत साहू उपाध्यक्ष, भूमिका साहू उपाध्यक्ष,शिव साहू संगठन सचिव,भोज देवी साहू संगठन सचिव,भानसिंग साहू कोषाध्यक्ष, किशन साहू अंकेक्षक, उमेश साहू संरक्षक,सूरज मास्टर, क्षमता साहू,यशोदा साहू, वेद साहू, राधे साहू, डीहु राम,जागेश्वर साहू, चुम्मन साहू, द्विज साहू, तामेश्वर साहू,ओमनारायण साहू,भीखम साहू, कुमारूँ साहू, चेतन साहू,किसन साहू,प्रमिला केशव साहू, रामनारायण सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु सम्मिलित हुए।


