गरियाबंद

अधिवक्ता संघ का मासिक बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श
22-Mar-2026 8:20 PM
अधिवक्ता संघ का मासिक बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 22 मार्च। तदर्थ तहसील अधिवक्ता संघ अभनपुर की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कुछ समय बाद होने वाले जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अभनपुर क्षेत्र से प्रत्याशी खड़ा करने पर चर्चा की गई। इस बारे में चुनाव की घोषणा होने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

एक अन्य विषय राजस्व प्रकरणों में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट पेश नहीं होने के कारण प्रकरण के निराकरण में विलंब होने के विरुद्ध एसडीएम से मुलाकात करने का प्रस्ताव रखा गया।अधिवक्ता संघ का विस्तार करते हुए अधिवक्ता अपूर्व चौबे को वरिष्ठ सचिव, अधिवक्ता दिनेश सिन्हा को क्रीड़ा सचिव, अधिवक्ता मनोज साहू को सह कोषाध्यक्ष,अधिवक्ता उत्तम यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी विचार हुआ है। इस दौरान तदर्थ तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल अग्रवाल,वरिष्ठ नोटरी अधिवक्ता प्रहलाद साहू,संघ उपाध्यक्ष अधिवक्ता नोटरी चंद्रकांत शर्मा, संघ कोषाध्यक्ष अधिवक्ता नागेन्द्र सिन्हा, संघ सचिव अधिवक्ता सोहन सिन्हा,अधिवक्ता संदीप चौरसिया, अधिवक्ता रोहन सिन्हा, अधिवक्ता आकाश गुप्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट