गरियाबंद
छुरा, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाजफ़ की प्रबंधकारिणी समिति का निर्वाचन 12 अप्रैल रविवार को जिला भवन राजिम में संपन्न होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जगतराम यादव और सुकालू राम यदु ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मतदान सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा।
निर्वाचन अधिसूचना निर्वाचन इकाई: छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज। पद: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सदस्य। मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन: 18.03.2026 से 20.03.2026 तक। मतदान तिथि: 12.04.2026, रविवार। मतदान समय: सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक। निर्वाचन प्रक्रिया नामांकन दाखिला: 22.03.2026 से 25.03.2026 तक। नामांकन शुल्क: अध्यक्ष पद - 5000, शेष पद - 3000। मतदान: 12.04.2026, रविवार। मतगणना: मतदान समाप्ति के आधा घंटा पश्चात। निर्वाचन नियम एवं शर्तें संस्था के सदस्यता ग्रहण करने वाले पंजीकृत सदस्य प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन में मतदाता होंगे।
मतदान प्रक्रिया में गतिरोध उत्पन्न करने वाले सदस्यों के खिलाफ सामाजिक संविधान के नियमावली के अनुसार कड़ी कार्यवाही किया जाएगा। मतदान तिथि के दिन मतदाता को पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।